भारत-अमेरिका ट्रेड डील का असर: टैरिफ घटते ही शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी
अमेरिका और भारत के बीच हुए नए ट्रेड समझौते का असर शेयर बाजार पर साफ दिखा।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का असर: टैरिफ घटते ही शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी
अमेरिका और भारत के बीच हुए नए ट्रेड समझौते का असर शेयर बाजार पर साफ दिखा। इस खबर के बाद
भारतीय शेयर बाजार में ज़बरदस्त तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स 2,300 अंकों से ज्यादा उछल गया।
इस डील के तहत अमेरिका ने भारत से होने वाले निर्यात पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इसी वजह से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में खरीदारी तेज हो गई
जिससे भारतीय कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
हालांकि इस समझौते को लेकर कुछ बातें अभी साफ नहीं हैं।
सरकार की ओर से कहा गया है कि अगले 4 से 5 दिनों में भारत और अमेरिका की तरफ से एक संयुक्त बयान जारी किया जा सकता है। इसके बाद अमेरिका भारत से होने वाले आयात पर टैरिफ घटाकर 18% करने के लिए कार्यकारी आदेश जारी करेगा।
इस समझौते से जुड़ा औपचारिक कानूनी करार मार्च के मध्य तक साइन होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस डील से भारत के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत ने अमेरिका से 500 अरब डॉलर की खरीदारी का वादा किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलहाल सिर्फ टैरिफ में कटौती की पुष्टि की है।
कुल मिलाकर, यह डील बाजार के लिए पॉजिटिव मानी जा रही है, लेकिन इसके पूरे फायदे आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएंगे।
लांकि भारत सरकार ने साफ किया है कि इस समझौते में कृषि जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की पूरी सुरक्षा की गई है, और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है।
कुल मिलाकर, यह डील भारत-अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने वाली मानी जा रही है, लेकिन इसके सभी असर आने वाले समय में धीरे-धीरे साफ होंगे।

Comments
Post a Comment